ePaper

बहरमपुर में पठान ने सियासी पिच पर अधीर को किया बोल्ड

Updated at : 05 Jun 2024 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
बहरमपुर में पठान ने सियासी पिच पर अधीर को किया बोल्ड

Murshidabad: Former cricketer and TMC candidate from Baharampur constituency Yusuf Pathan shows victory sign as he leads in the Lok Sabha elections amid the counting of votes, in Murshidabad district, Tuesday, June 4, 2024. (PTI Photo)(PTI06_04_2024_000464B)

अधीर चौधरी को हराने के लिए ममता बनर्जी ने क्रिकेटर युसूफ पठान को उनके खिलाफ उतारा था. सियासी पिच पर पठान ने अधीर को बोल्ड कर दिया है.

विज्ञापन

पांच बार के सांसद रहे चौधरी का इस बार नहीं चला जादू

संवाददाता, कोलकाता

अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता थे. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. वह राज्य की बहरमपुर सीट से लगातार पांच बार सांसद चुने गये. इस बार भी अधीरे ने जीत का दावा पेश किया था, लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा. बता दें कि ममता बनर्जी के साथ उनके रिश्ते बंगाल की राजनीति में काफी तल्ख रहे हैं. अधीर चौधरी को हराने के लिए ममता बनर्जी ने क्रिकेटर युसूफ पठान को उनके खिलाफ उतारा था.

उन्होंने माकपा के साथ गठबंधन कर यहां चुनाव लड़ा था. चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना भी करना पड़ा था. कई बार उन्होंने यह भी कहा कि यदि वह इस सीट से चुनाव हार जाते हैं, तो राजनीति छोड़ देंगे. बहरमपुर के रॉबिनहुड कहे जानेवाले अधीर रंजन चौधरी का जादू 2024 में खत्म हो गया. बंगाल में कांग्रेस के लिए यह सीट तय मानी जा रही थी. पिछली बार राज्य में कांग्रेस ने दो सीटें जीती थीं. 1999 में हुए चुनाव में अधीर चौधरी ने पहली बार इस सीट से जीत दर्ज की थी. उन्हें 46.86 फीसदी वोट मिला था. 2004 में वह अपनी मार्जिन बढ़ाते हुए जीत दर्ज की थी. उन्हें 51.50 फीसदी वोट मिला. 2009 में उनकी जीत का मार्जिन और बढ़ गया. उन्होंने 56.91 फीसदी वोट हासिल किया. 2014 में उनका मार्जिन कुछ घटा. उन्हें 50.54 फीसदी वोट मिला. वर्ष 2019 में 45.47 फीसदी वोट मिला था. पिछली बार मार्जिन कम होने के बाद भी वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे. लेकिन यहां के नतीजे ने सबको चौंका दिया. यह चौधरी के राजनीतिक करियर के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. अधीर चौधरी ने अपनी पराजय स्वीकार कर ली. वहीं, जीत के बाद युसूफ पठान ने कहा कि वह इस क्षेत्र में खेल अकादमी का गठन करेंगे, ताकि यहां के बच्चों को खेलकूद में आगे बढ़ने का मौका मिले. इलाके के विकास के लिए वह काम करेंगे. उन्होंने जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola