पांडुआ : गले में मछली अटकने से युवक की मौत

गले में कवई मछली अटकने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम सागर राय (30) बताया गया है.
प्रतिनिधि, हुगली . गले में कवई मछली अटकने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम सागर राय (30) बताया गया है. पांडुआ की सिमलागढ़ विटासिन ग्राम पंचायत के गोवाल पूर्वपाड़ा गांव के निवासी इस युवक की पत्नी फिलहाल गर्भवती है. शादी के कुछ समय बाद से वह पूर्व बर्दवान के जमालपुर के जौग्राम झापनडांगा इलाके में किराये के घर में रह रहा था. उसका परिवार पांडुआ में ही रहता है. युवक के परिजनों के अनुसार, बारिश का पानी तालाब से निकल कर सड़क पर बहने लगा था. उस पानी में मछलियों को तैरते देख सागर ने एक मछली को पकड़ा और उसे मुंह में दबाकर दूसरी मछली पकड़ने की कोशिश की. मुंह में रखी मछली छटपटा कर उसके गले में अटक गयी. इस वजह से उसकी सांस रुक गयी. उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. बेटे की अचानक मौत की खबर से उसकी मां लक्ष्मी राय सहित पूरा परिवार शोक व सदमे में है. लक्ष्मी ने कहा : बेटा सुबह मछली पकड़ रहा था. उसने मछली को मुंह में रखा था. इसी दौरान यह घटना हुई. अस्पताल ले जाने पर भी उसे बचाया नहीं जा सका.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










