राजबांध में ट्रेन से कट कर वृद्धा की मौत

मृतका का नाम गीता बाउरी(61) और ठिकाना कांकसा थाना क्षेत्र का सोकना गांव बताया गया है.
पानागढ़. शुक्रवार को सुबह पश्चिम बर्दवान के राजबांध रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कट कर एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतका का नाम गीता बाउरी(61) और ठिकाना कांकसा थाना क्षेत्र का सोकना गांव बताया गया है. दुर्गापुर जीआरपी के जवानों ने वहां पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और फिर उसे पोस्टमार्टम के वास्ते दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया. बताया गया है कि सुबह वृद्धा बाजार कर अपने घर लौट रही थी, तभी पटरी पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर बेमौत मारी गयी. घटना की जांच में जीआरपी लग गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










