डीएसपी अस्पताल गेट का शीशा टूटने से वृद्ध जख्मी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jul 2024 1:20 AM

विज्ञापन

वह पूर्व इस्पातकर्मी दुर्गापद सिंह (75 ) हैं.

विज्ञापन

दुर्गापुर. सोमवार को दुर्गापुर के डीएसपी मेन हॉस्पिटल के प्रवेश-द्वार पर लगा शीशा टूट गया, जिससे एक वृद्ध जख्मी हो गये. वह पूर्व इस्पातकर्मी दुर्गापद सिंह (75 ) हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद विभिन्न श्रमिक यूनियनों ने अस्पताल के अधिकारी का घेराव किया. प्रदर्शन में तृणमूल व कांग्रेस श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधियों ने प्रबंधन के खिलाफ जम कर भड़ास निकाली. इंटक से संबद्ध हिंदुस्तान स्टील वर्कर्स यूनियन के संयुक्त सचिव रजत दीक्षित ने आरोप लगाया कि प्रबंधन की ओर से किसी को बताये बिना कांच के ऑटोमेटिक गेट लगा दिये गये हैं. यूनियन को अस्पताल के नवीनीकरण पर आपत्ति नहीं है, पर इसे जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए. डीएसपी के अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola