ePaper

सातवें चरण के लिए शुरू हुआ नामांकन

Updated at : 08 May 2024 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
सातवें चरण के लिए शुरू हुआ नामांकन

लोकसभा चुनाव के सांतवें व अंतिम चरण के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो चुकी है. इस चरण में राज्य की कुल नौ लोकसभा सीटों पर वोट डाले जायेंगे. सातवें चरण के चुनाव के लिए 14 मई तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे.

विज्ञापन

कोलकता. लोकसभा चुनाव के सांतवें व अंतिम चरण के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो चुकी है. इस चरण में राज्य की कुल नौ लोकसभा सीटों पर वोट डाले जायेंगे. सातवें चरण के चुनाव के लिए 14 मई तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे. 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी. जबकि 17 मई तक दाखिल नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेंगे. इस चरण के लिए मतदान एक जून को कराये जायेंगे. सातवें व अंतिम चरण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अंतिम चरण के चुनाव में कई हेवीवेट नेताओं की किस्मत दांव पर होगी.

इन सीटों पर होगी वोटिंग : अंतिम चरण के चुनाव में कुल तीन जिलों की नौ लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा. अंतिम चरण में उत्तर 24 परगना जिले के दमदम, बारासात, बशीरहाट लोकसभी सीट के लिए वोटिंग होगी. इसके साथ ही दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर और महानगर के कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर सीट के लिए वोटिंग होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola