राजनीति में कोई हमेशा अपराजेय नहीं रहता: अधीर

New Delhi: Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury and DMK MP TR Baalu speak to the media at Parliament House complex during Budget Session, in New Delhi, Monday, March 13, 2023. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI03_13_2023_000174B)
बहरमपुर में अपराजेय कहे जाने वाले प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का मिथ इस बार टूट गया है. पहली बार राजनीति के मैदान में उतरे पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान ने अधीर को हरा दिया. अपनी हार को स्वीकारते हुए अधीर ने कहा, “ यह जनता की राय है. इसका मैं सम्मान करता हूं
कोलकाता. बहरमपुर में अपराजेय कहे जाने वाले प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी का मिथ इस बार टूट गया है. पहली बार राजनीति के मैदान में उतरे पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान ने अधीर को हरा दिया. अपनी हार को स्वीकारते हुए अधीर ने कहा, “ यह जनता की राय है. इसका मैं सम्मान करता हूं और जीत के लिए युसूफ पाठान को बधाई देता हूं. यह भी कहता हूं कि राजनीति में कोई हमेशा अपराजेय नहीं होता. बहरमपुर में इस बार सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के तहत चुनाव हुआ. ऐसे में मेरी इच्छा या अनिच्छा का कोई महत्व नहीं रह जाता है.” हालांकि अधीर ने चुनाव के समय दावा किया था कि वह युसूफ पठान को लेकर चिंतित नहीं है. उनको चिंता इस बात की है कि उनके जीत का अंतर इस बार और कितना बढ़ेगा. अधीर ने यह भी दावा किया था कि अगर वह चुनाव हार जाते हैं, तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे. हालांकि राजनीति से संन्यास की बात पर उन्होंने कुछ नहीं कहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




