ePaper

अपने मन से संपत्ति कर बढ़ाने वाले नगर निकायों को आर्थिक मदद नहीं : फिरहाद

Updated at : 21 Jul 2024 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
अपने मन से संपत्ति कर बढ़ाने वाले नगर निकायों को आर्थिक मदद नहीं : फिरहाद

शनिवार को कोलकाता नगर निगम में आयोजित टॉक टू मेयर कार्यक्रम के समाप्त होने पर मेयर और राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने बताया कि कुछ नगर निकायों ने खुद संपत्ति कर और डेवलपमेंट टैक्स की राशि बढ़ायी है और नयी दर पर टैक्स की वसूली कर रहे हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. राज्य सरकार की अनुमति के बगैर ही कुछ नगर निकायों ने अपने क्षेत्र में संपत्ति कर और डेवलपमेंट टैक्स की राशि बढ़ा दी है. शनिवार को कोलकाता नगर निगम में आयोजित टॉक टू मेयर कार्यक्रम के समाप्त होने पर मेयर और राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने बताया कि कुछ नगर निकायों ने खुद संपत्ति कर और डेवलपमेंट टैक्स की राशि बढ़ायी है और नयी दर पर टैक्स की वसूली कर रहे हैं. यह गलत है. उन्होंने बताया कि, शहरी विकास विभाग की ओर से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल (एसओपी) जारी कर सभी नगर निकायों को भेज दिया गया है. इसके बाद भी अगर कोई नगर निगम या नगरपालिका बढ़ा कर वसूलती है, तो राज्य सरकार की ओर से उसे आर्थिक मदद नहीं दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola