नदिया : भाजपा के बूथ अध्यक्ष के घर के सामने बमबाज़ी

घटना का आरोप तृणमूल पर लगा है
कल्याणी. नदिया के राणाघाट में भाजपा के बूथ अध्यक्ष के घर के सामने बमबाज़ी की घटना हुई. घटना का आरोप तृणमूल पर लगा है. घटना राणाघाट नगरपालिका के वार्ड आठ स्थित बनर्जी लेन की है. कथित तौर पर शुक्रवार रात भाजपा के बूथ 238 के अध्यक्ष कल्याण घोष के घर के सामने बम फेंका गया. इसके बाद तीन बदमाश भागते देखे गये. घटना के विरोध में उसी रात में भाजपा ने विरोध जुलूस निकाला और राणाधाट थाने के सामने प्रदर्शन किया. घटना की शिकायत चुनाव आयोग से भी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




