Sukanta Majumdar : दिलीप घोष से आशीर्वाद लेने पहुंचे मंत्री सुकांत मजूमदार, पैर छूकर किया प्रणाम

Sukanta Majumdar : सुकांत-शुभेंदु की जोड़ी के साथ दिलीप घोष का टकराव किसी से अनजान नहीं है. इसका खुलासा कई बार हो चुका है. लोकसभा प्रत्याशियों के चुनाव में यह टकराव साफ दिखने लगा है. इस बीच, बंगाल चुनाव में बीजेपी की हार के बाद विभिन्न हलकों में शुभेंदु अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं.
Sukanta Majumdar : दिल्ली में दिलीप घोष के पैर छूने के बाद सुकांत मजूमदार (Sukant Majumdar) केंद्रीय मंत्री का कार्यभार संभालने गए. सुकांत ने मंगलवार को तीसरी नरेंद्र मोदी सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री का पदभार संभाला. दिल्ली में अपने कार्यालय जाने से पहले सुकांत सीधे दिल्ली में दिलीप घोष के आवास पर गए. पूर्व सांसद दिलीप घोष अभी बीजेपी की विभिन्न बैठकों के लिए दिल्ली में हैं. केंद्रीय मंत्री के रूप में अपना नया दौरा शुरू करने से पहले सुकांत ने दिलीप से उनके घर जाकर मुलाकात की और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया.
दिलीप घोष एक अनुभवी नेता : सुकांत
दिल्ली की धरती पर दिलीप-सुकांत की इस मुलाकात से राजनीति के गलियारे में सुगबुगाहट शुरू हो गई है. बाद में सुकांत मजूमदार ने कहा, दिलीप घोष एक अनुभवी नेता हैं. मैंने उनसे राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखा है. मंत्रालय का कार्यभार संभालने से पहले मुझे उनके पैर छूने और प्रणाम करने की जरूरत महसूस हुई इसलिए मैं प्रणाम करने आया हूं.
सीएम ममता बनर्जी ने दिया वोट जताया पार्टी की जीत का भरोसा
दिलीप-सुकांत की मुलाकात काफी अहम
सुकांत-शुभेंदु की जोड़ी के साथ दिलीप घोष का टकराव किसी से अनजान नहीं है. इसका खुलासा कई बार हो चुका है. लोकसभा प्रत्याशियों के चुनाव में यह टकराव साफ दिखने लगा है. इस बीच, बंगाल चुनाव में बीजेपी की हार के बाद विभिन्न हलकों में शुभेंदु अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं. राज्य में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दिल्ली नेतृत्व से दिलीप की शिकायत की. जिसके चलते दिलीप का अखिल भारतीय उपाध्यक्ष पद चला गया. इस बीच दिलीप घोष और सुकांत मजूमदार की मुलाकात जाने-माने लोगों को एक संदेश देने की कोशिश है. गौरतलब है कि दिलीप घोष भी पार्टी के कई बैठकों को लेकर दिल्ली में ही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




