ePaper

मंत्री शोभनदेब ने केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Updated at : 08 Jul 2024 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
मंत्री शोभनदेब ने केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार

सब्जियों की ऊंची कीमतों से लोग परेशान, कई सब्जियों की कीमत में 150 फीसदी तक का इजाफा

विज्ञापन

सब्जियों की ऊंची कीमतों से लोग परेशान, कई सब्जियों की कीमत में 150 फीसदी तक का इजाफा कृषि मंत्री ने कहा : सुफल बांग्ला में टमाटर की कीमत 65 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि खुदरा बाजार में इसकी कीमत न्यूनतम 80 रुपये है संवाददाता, कोलकाता कोलकाता सहित अन्य जिलों के बाजारों में सब्जियों, अंडे और ‘पॉल्ट्री’ मांस की खुदरा कीमतें ऊंची होने के कारण आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. महानगर के कई बाजारों में सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि टमाटर की कीमत एक महीने पहले के 45-50 रुपये से बढ़कर 80-100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी है. बैंगन 110-140 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रहा है, जो जून की शुरुआत के दाम के मुकाबले करीब 150 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. करेला, हरी मिर्च और लौकी जैसी कई अन्य सब्जियों की कीमतों में भी औसतन 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. स्थानीय बाजारों में अंडे और ‘पॉल्ट्री’ मांस की कीमतों में 20-30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. राज्य के कृषि मंत्री शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उर्वरकों व परिवहन सब्सिडी में किसानों के लिए सहायता कम करने के बाद से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है, जबकि जलवायु परिस्थितियों ने भी स्थिति को और खराब कर दिया है. पश्चिम बंगाल विक्रेता संघ से जुड़े एक सूत्र ने कहा : अब बंगाल में टमाटर अन्य राज्यों से आ रहा है. लू और भारी बारिश के कारण बेंगलुरु और हिमाचल प्रदेश से टमाटर की आपूर्ति कम हो गयी है. इसकी वजह यह है कि उत्पादन भी प्रभावित हुआ है. गृहिणी मानसी सान्याल ने कहा : पिछले तीन सप्ताह में सब्जियों, अंडों और मांस के दामों में उछाल आयी है. टमाटर के दाम दोगुने हो गये हैं और प्याज की कीमतें भी बढ़ती जा रही हैं. आवश्यक वस्तुओं की महंगाई हमें किसी न किसी तरह से परेशान कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola