ePaper

पांच साल में 17 बैठकें, पर अब तक तय नहीं हो पाया चाय बगान श्रमिकों का न्यूनतम वेतन

Updated at : 02 Aug 2024 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
पांच साल में 17 बैठकें, पर अब तक तय नहीं हो पाया चाय बगान श्रमिकों का न्यूनतम वेतन

विधानसभा में श्रम मंत्री मलय घटक ने दी जानकारी

विज्ञापन

विधानसभा में श्रम मंत्री मलय घटक ने दी जानकारी संवाददाता, कोलकाता राज्य सरकार ने चाय बगान श्रमिकों के वेतन संबंधी समझौते को मंजूरी देने के लिए कई प्रयास किये हैं, लेकिन अब तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है. शुक्रवार को राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक ने विधानसभा में बताया कि पांच साल में 17 बैठकों के बाद भी चाय बागान श्रमिकों का न्यूनतम वेतन तय नहीं हो सका है. चाय श्रमिकों का न्यूनतम वेतन अभी तक तय नहीं किया गया है. चाय बागान मालिकों और विभिन्न ट्रेड यूनियनों के बीच का विवाद बैठकों में सुलझ नहीं पाया है. आम सहमति नहीं बनने से यह समस्या बनी हुई है. गौरतलब है कि चाय बागान श्रमिक लंबे समय से मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार यह तय नहीं कर पायी है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले कलकत्ता उच्च न्यायालय की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच ने उत्तर बंगाल के तराई और डुआर्स सहित दार्जिलिंग के 300 अधिक चाय बागानों में न्यूनतम वेतन समझौते को लागू करने का आदेश दिया. इस संबंध में छह सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola