मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वामी विवेकानंद की 122वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वामी विवेकानंद की 122वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि महान देशभक्त संत ने हमें बिना किसी विभाजन के, अपने धर्म और देश से प्रेम करना सिखाया.
कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वामी विवेकानंद की 122वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि महान देशभक्त संत ने हमें बिना किसी विभाजन के, अपने धर्म और देश से प्रेम करना सिखाया. ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ”एक्स” पर एक पोस्ट में कहा : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर महान संन्यासी-देशभक्त को स्मरण करते हुए मेरी श्रद्धांजलि, जिन्होंने हमें विभाजन के बिना अपने धर्म और देश से प्रेम करना सिखाया. स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को हुआ था. उन्होंने लोगों के बीच आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार करने में अहम भूमिका निभायी थी. चार जुलाई, 1902 को उनका निधन हो गया था. उन्होंने पश्चिम में वेदांत दर्शन का प्रसार किया और गरीबों की सेवा के लिए रामकृष्ण मठ व रामकृष्ण मिशन की स्थापना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










