ePaper

बहरमपुर में कांग्रेस नेता अधीर रंजन के खिलाफ दीदी ने पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा

Updated at : 11 Mar 2024 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
बहरमपुर में कांग्रेस नेता अधीर रंजन के खिलाफ दीदी ने पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को उतारा

पश्चिम बंगाल के बहरमपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारकर सबको चौंका दिया है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बहरमपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारकर सबको चौंका दिया है.

यूसुफ पठान की राजनीति में एंट्री तृणमूल कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक

राजनीतिक विशेषज्ञ तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के इस कदम को मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देख रहे हैं. बता दें कि अधीर रंजन चौधरी बहरमपुर से लगातार पांच बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. वर्ष 2014 में जब कांग्रेस बुरी तरह से पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में पराजित हुई थी, तब भी अधीर रंजन ने बहरमपुर संसदीय सीट से तीन लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी.

ममता ने शुभेंदु अधिकारी को सौंपी थी अधीर को हराने की जिम्मेदारी

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मुर्शिदाबाद में अधीर रंजन चौधरी को हराने के लिए ममता बनर्जी ने अपने तत्कालीन सेनापति शुभेंदु अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी थी. सारी ताकत झोंक देने के बाद भी अधीर रंजन चौधरी को हराने में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) नाकाम ही रही. हालांकि, इस बार अधीर रंजन की जीत का अंतर बहुत कम रह गया. तीन लाख से अधिक वोटों से जीतने वाले अधीर इस बार 90 हजार वोटों से ही जीत पाए थे.

Also Read : अर्जुन सिंह के साथ दीदी ने कर दिया ‘खेला’, बैरकपुर के सांसद बोले- मेरे साथ विश्वासघात हुआ

यूसुफ को टिकट मिलने पर बोले अधीर- अच्छा है, मैं भी मशहूर हो जाऊंगा

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को बहरमपुर संसदीय सीट से टिकट दिये जाने पर अधीर रंजन चौधरी ने व्यंग्य किया है. उन्होंने कहा है कि यह अच्छा है. मैं भी मशहूर हो जाऊंगा, क्योंकि यूसुफ पठान को टिकट दिये जाने से बहरमपुर सीट पर देशभर की नजर रहेगी.

श्रीलंका प्रीमियर लीग छोड़कर कोलकाता पहुंचे यूसुफ पठान

बता दें कि यूसुफ पठान अभी श्रीलंका प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. वह शनिवार रात कोलंबो से मुंबई आये और रविवार सुबह कोलकाता पहुंचे. रविवार को ब्रिगेड सभा में पहली बार ममता बनर्जी एवं अभिषेक बनर्जी ने यूसुफ पठान से बात की.

Also Read : बंगाल में हिंदू जागे, तो डर गईं ममता बनर्जी, रामनवमी पर छुट्टी देने के लिए हुईं मजबूर : शुभेंदु अधिकारी

बंगाल के मशहूर क्रिकेटर की पत्नी को टिकट देना चाहतीं थीं ममता

हालांकि, बंगाल में यूसुफ पठान को टिकट दिये जाने के पीछे एक और कहानी है. सूत्रों की मानें, तो तृणमूल कांग्रेस बंगाल के एक लोकप्रिय पूर्व क्रिकेटर की पत्नी को मैदान में उतारना चाहती थी. लेकिन, वह इसके लिए तैयार नहीं हुए. तब जाकर यूसुफ पठान के नाम पर मुहर लगी.

Also Read : संदेशखाली रो रहा है, जल रहा है और ममता बनर्जी हंस रहीं हैं, तृणमूल सरकार को उखाड़ फेंकना होगा : शुभेंदु अधिकारी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola