ePaper

Mamata Banerjee : राज्यपाल पर बोलीं ममता बनर्जी, बाप रे...अगर वो मुझे राजभवन बुलाएंगे तो मैं नहीं जाऊंगी, उनके पास बैठना भी पाप

Updated at : 11 May 2024 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : राज्यपाल पर बोलीं ममता बनर्जी, बाप रे...अगर वो मुझे राजभवन बुलाएंगे तो मैं नहीं जाऊंगी, उनके पास बैठना भी पाप

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, राज्यपाल कहते हैं कि ‘दीदीगीरी’ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लेकिन, श्रीमान राज्यपाल मैं कहती हूं कि आपकी ‘दादागीरी’ अब काम नहीं करेगी.

विज्ञापन

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee ) ने शनिवार को राज्यपाल सी वी आनंद बोस पर लगे छेड़खानी के आरोपों को लेकर उनकी आलोचना की और कहा कि उनको यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें पद से इस्तीफा क्यों नहीं दे देना चाहिए. हुगली लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार रचना बनर्जी के समर्थन में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जब तक बोस राज्यपाल बने रहेंगे तब तक वह राजभवन के अंदर कदम नहीं रखेंगी. उनके पास बैठना भी पाप है. रास्ते पर कर लूंगी बात. ममता बनर्जी ने कहा, राज्यपाल कहते हैं कि ‘दीदीगीरी’ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. लेकिन, श्रीमान राज्यपाल मैं कहती हूं कि आपकी ‘दादागीरी’ अब काम नहीं करेगी.

राज्यपाल को अपने संवैधानिक पद से इस्तीफा देना चाहिए

राजभवन की एक संविदा महिला कर्मचारी ने पिछले हफ्ते कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बोस ने 24 अप्रैल और दो मई को राजभवन में उसके साथ छेड़खानी की थी. बोस ने अपने खिलाफ लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए 9 मई को राजभवन की कई सीसीटीवी फुटेज दिखाई थीं. महिलाओं पर अत्याचार करने वाले आप कौन होते हैं? कल प्रेस को बुलाया. वीडियो को एडिट करके दिखाया. वीडियो मेरे पास है. एक जगह से मिला. आपका आचरण शर्मनाक है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का तंज, भाजपा ने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए झूठ का तैयार किया खाका

मोदी केंद्र में नहीं आ रहे हैं, निश्चिंत रहें : ममता

मुफ्त के राशन के मुद्दे पर सीएम ने सफाई देते हुए कहा कि मोदी सरकार झूठ बोलती है. मुफ्त का राशन राज्य सरकार 9 करोड लोगों को देती है. 2021 साल से दे रही है . 12 हजार करोड़ रुपए केंद्र अपने वादे के मुताबिक अभी तक भुगतान नहीं की है.100 दिन कार्य योजना, ग्रामीण रोजगार योजना, आवास योजना में लगातार 5 सालों तक पश्चिम बंगाल प्रथम स्थान हासिल किया है केंद्र की ओर से सर्टिफिकेट भी मिला हुआ है इसके बावजूद भी इन योजनाओं का पैसा केंद्र सरकार रोक कर के रखा है. 43 लाख आवास बन चुके हैं. राज्य सरकार 11 लाख मकान का निर्माण दिसंबर महीने से शुरू होगा.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का आरोप- भाजपा ने लिखी संदेशखाली घटना की ‘पटकथा’

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola