ePaper

माले ने मॉब लिंचिंग पर पुलिस को घेरा

Updated at : 05 Jul 2024 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
माले ने मॉब लिंचिंग पर पुलिस को घेरा

मॉब लिंचिंग के खिलाफ पुलिस व प्रशासन से त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की मांग भाकपा माले ने की. भाकपा माले ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कभी जुर्माना वसूलने के लिए उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में युवती को मध्यस्थता बैठक में बुलाया जाता है और उसके साथ बर्बरता होती है.

विज्ञापन

कोलकाता. मॉब लिंचिंग के खिलाफ पुलिस व प्रशासन से त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की मांग भाकपा माले ने की. भाकपा माले ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कभी जुर्माना वसूलने के लिए उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में युवती को मध्यस्थता बैठक में बुलाया जाता है और उसके साथ बर्बरता होती है. यहां तक कि युवती को मेडिकल सेंटर या पुलिस स्टेशन जाने से भी रोका जाता है, तो कभी हुगली के पांडुआ में मध्यस्थता बैठक में बुलाकर पीटने की घटना होती है. ऐसी घटनाएं राज्य के विभिन्न जिलों में होती रहती हैं. इसके अलावा उत्तर 24 परगना समेत कई जगहों पर बच्चा चोरी के शक में सामूहिक पिटाई की घटनाएं हो रही हैं. लेकिन पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है. माले ने लोगों से हिंसा, विभाजन और घृणा की राजनीति के खिलाफ आगे आने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola