Mahua Moitra : ईडी के सामने पेश नहीं हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- प्रचार करूंगी

Mahua Moitra : ईडी के समन के जवाब में महुआ मोइत्रा ने गुरुवार को दिल्ली नहीं जा रही हैं. विदेशी मुद्रा नियंत्रण अधिनियम के उल्लंघन के एक मामले में गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने उन्हें तलब किया था.
Mahua Moitra : तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समन को नजरअंदाज करते हुए कहा है कि वह आज कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगी. उन्हें गुरुवार यानि की आज दिल्ली में ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा गया था. कृष्णानगर के तृणमूल उम्मीदवार ने कहा कि सुबह उनका कालीगंज में प्रचार कार्यक्रम है, जो उनके लोकसभा क्षेत्र में आता है.
ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम मामले में भेजा था समन
गौरतलब है कि ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन मामले में पूछताछ के लिए मोइत्रा और दुबई स्थित व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी को नया समन जारी किया था. महुआ मोइत्रा को केंद्रीय एजेंसी ने पहले भी दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह आधिकारिक काम का हवाला देकर पेश नहीं हुईं और नोटिस को स्थगित करने की मांग की. ईडी सूत्रों के मुताबिक, महुआ के खिलाफ विदेशी मुद्रा नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. विदेशी मुद्रा लेनदेन के कुछ मामले जांच अधिकारियों के संज्ञान में हैं.
क्या है मामला
मोइत्रा को दिसंबर में “अनैतिक आचरण” के लिए लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था. उन्हें उनकी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया है. केंद्रीय अन्वेषण एजेंसी (सीबीआई) ने कथित रूप से पैसे लेकर सवाल पूछने के संबंध में शनिवार को टीएमसी नेता के परिसर पर छापा मारा था. इससे कुछ दिन पहले लोकपाल ने सीबीआई को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा मोइत्रा के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया था़ मोइत्रा का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है.
बड़कागांव : गये थे अवैध कोयला पकड़ने, महुआ चुनने गये मजदूर की मोटरसाइकिल उठा लाए वन विभाग वाले
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




