बाल बेचने का झांसा देकर व्यवसायी से लाखों की लूट

Updated at : 18 Jul 2024 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
बाल बेचने का झांसा देकर व्यवसायी से लाखों की लूट

व्यवसायी का नाम रंजीत मंडल है, जो नदिया का रहनेवाला है.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के जयनगर थाना क्षेत्र में बालों (हेयर) का कारोबार करने वाले एक व्यवसायी से करीब 12 लाख रुपये लूटने की घटना हुई. व्यवसायी का नाम रंजीत मंडल है, जो नदिया का रहनेवाला है. पीड़ित ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. बताया जा रहा है कि करीब दो क्विंटल बालों को बेचने का झांसा देकर व्यवसायी को रुपये लेकर जयनगर इलाके में बुलाया गया था, जहां लूटपाट की वारदात हुई. आशंका जतायी जा रही है कि लूट के इस मामले में भी सोने की नकली मूर्तियों को बेचने व लूट की घटनाओं से जुड़े उस गिरोह के सदस्य शामिल हो सकते हैं, जिसका मुखिया सद्दाम सरदार बताया जा रहा है. सरदार को पकड़ने के लिए सोमवार को कुलतली थाना क्षेत्र में जालाबेरिया-2 ग्राम पंचायत अधीन पयतारहाट इलाके में अभियान चलाया गया था, तब पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. इसमें दो एसआइ समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola