कोलकाता तो लंदन नहीं बना, चोपड़ा को तालिबान बना दिया : सुकांत

West Bengal BJP president Sukanta Majumdar addresses a press conference in Kolkata | PTI
चोपड़ा में युगल प्रेमी की बेरहमी से पिटाई के मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया.
नदिया. चोपड़ा में युगल प्रेमी की बेरहमी से पिटाई के मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोलकाता को लंदन तो नहीं बना सकीं, लेकिन चोपड़ा को तालिबान बना दिया है. उन्होंने कहा कि चोपड़ा की घटना ने कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है. महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है. जिस तरह से सामूहिक पिटाई हो रही है, तालिबान जैसा शासन दिख रहा है. राणाघाट दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में होने जा रहे उपचुनाव के लिए वह प्रचार करने पहुंचे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










