ePaper

मेमारी के दिलालपुर में झख मारते रहे चुनावकर्मी, नहीं पड़ा एक भी वोट

Updated at : 13 May 2024 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
मेमारी के दिलालपुर में झख मारते रहे चुनावकर्मी, नहीं पड़ा एक भी वोट

पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान पूर्व संसदीय सीट के अधीन मेमारी विधानसभा क्षेत्र के बगीचा ग्राम पंचायत के दिलालपुर गांव में स्थानीय मतदाताओं ने वोट बहिष्कार किया.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान पूर्व संसदीय सीट के अधीन मेमारी विधानसभा क्षेत्र के बगीचा ग्राम पंचायत के दिलालपुर गांव में स्थानीय मतदाताओं ने वोट बहिष्कार किया. वहां सोमवार सुबह से लेकर शाम तक चुनावकर्मी एक अदद वोटर का इंतजार करते रहे, पर कोई वोट देने नहींं आया. गांव का एक भी मतदाता वोट देने नहीं आया. मतदान केंद्र पर चुनावकर्मी व सुरक्षागार्ड मौजूद थे. गांव में सड़क व पुल बनाने की लंबे समय से वहां के लोग मांग कर रहे हैं, पर अब तक वहां विकास नहीं हुआ. बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों ने इस बार वोट बहिष्कार किया. हालांकि चुनाव कर्मचारियों ने गांव वालों को समझाने की कोशिश की, पर मतदान करने कोई नहीं आया. ग्रामीणों की शिकायत है कि उन्हें अब तक बस छला गया है. इसलिए वे लोग किसी को वोट नहीं देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola