ePaper

गुरुवार तक कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट

Updated at : 22 Sep 2024 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
गुरुवार तक कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग : पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी व म्यामांर के दक्षिणी हिस्से में मंडरा रहे हैं दो चक्रवात

विज्ञापन

मौसम विभाग : पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी व म्यामांर के दक्षिणी हिस्से में मंडरा रहे हैं दो चक्रवात कोलकाता. दुर्गापूजा में अब कुछ ही दिन शेष रह गये हैं. इसी बीच अलीपुर मौसम विभाग ने बारिश की आशंका जतायी है. मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव तैयार हो सकता है. इसके फलस्वरूप पूरे सप्ताह दक्षिण बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बने रहेंगे. गुरुवार तक दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने बताया कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी व म्यामांर के दक्षिणी हिस्से में दो चक्रवात बना है. म्यामांर में बना चक्रवात उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. दोनों के प्रभाव से सोमवार को बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का अंचाल तैयार हो सकता है. शनिवार तक दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. लगातार या भारी बारिश की संभावना नहीं रहेगी. बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है. सोमवार को उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व व पश्चिम बर्दवान में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मंगलवार को दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर व झारग्राम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बुधवार को उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर में भारी बारिश हो सकती है. बुधवार को ही अन्य कई जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है. हालांकि मछुआरों को लेकर कोई सतर्कता जारी नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola