ePaper

सांसदों को निलंबनमुक्त करने के लिए स्पीकर से करेंगे अपील: अभिषेक

Updated at : 09 Feb 2026 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
सांसदों को निलंबनमुक्त  करने के लिए स्पीकर से करेंगे अपील: अभिषेक

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिख कर आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन वापस लेने पर विचार करने का अनुरोध करेगी.

विज्ञापन

कोलकाता.

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिख कर आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन वापस लेने पर विचार करने का अनुरोध करेगी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले. संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए श्री बनर्जी इस सवाल का सीधा जवाब देने से परहेज करते आये कि क्या उनकी पार्टी लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अन्य विपक्षी दलों द्वारा लाये जा सकने वाले अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी. उनका सिर्फ यह कहना था कि इस मुद्दे पर उनकी कोई चर्चा नहीं हुई है. अभिषेक बनर्जी ने कहा : हम चाहते हैं कि सदन चले और सदन को चलाना सरकार की जिम्मेदारी है. विपक्ष को भी बोलने का समय मिलना चाहिए. लोकसभा सदस्य ने कहा कि आठ सांसदों के निलंबन पर पुनर्विचार करने और संसद के भीतर लोकतांत्रिक संतुलन बहाल करने के लिए औपचारिक रूप से अध्यक्ष के समक्ष अपील की जायेगी.

तृणमूल ने एक्स पर अभिषेक बनर्जी के बयान साझा करते हुए कहा : लोकसभा में हमारे नेता ने स्पष्ट रूप से कहा कि सदन का सुव्यवस्थित संचालन आवश्यक है, लेकिन विपक्षी सांसदों को बोलने का समय और अवसर मिलना चाहिए.

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola