तीन मृत कर्मियों के परिजनों को ‘वॉव! मोमो’ देगा आजीवन वेतन
Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 29 Jan 2026 1:27 AM
विज्ञापन
आनंदपुर अग्निकांड को लेकर बुधवार को ‘वॉव! मोमो’ के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में उनके तीन कर्मचारियों की मौत हुई है.
विज्ञापन
कंपनी ने एकमुश्त 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की
संवाददाता, कोलकाताआनंदपुर अग्निकांड को लेकर बुधवार को ‘वॉव! मोमो’ के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में उनके तीन कर्मचारियों की मौत हुई है. कंपनी ने एक बयान जारी कर कर्मचारियों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जतायी और मुआवजे की घोषणा की. इसके मुताबिक सभी मृत कर्मचारियों के परिजनों को एक मुश्त 10 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा. साथ ही आश्रित परिवार के सदस्य को आजीवन मासिक वेतन प्रदान किया जायेगा. मृतकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च कंपनी उठायेगी. कंपनी ने बयान में कहा कि हमारे कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं. उनके बिना हम कुछ भी नहीं हैं. इसी भरोसे के आधार पर कंपनी ने लंबे समय तक परिवारों के साथ खड़े रहने का फैसला किया है. कंपनी ने यह भी कहा कि घटना की प्रशासनिक जांच में पूरा सहयोग किया जायेगा. यह भी कहा गया कि आग उनके कारखाने में नहीं लगी थी, बल्कि गोदाम से ही आग फैली थी.सीएम ने की घोषणा- मृतकों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी: उधर, सिंगूर में एक सभा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आनंदपुर अग्निकांड में मृत लोगों के एक-एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जायेगी. गौरतलब है कि मंगलवार को कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










