ओडिशा में बंगाल के मजदूर जबरन घर छोड़ने को विवश

ओडिशा में बंगाल के मजदूर जबरन घर छोड़ने को विवश
कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि ओडिशा के नयागढ़ में पुलिस ने पश्चिम बंगाल के चार प्रवासी श्रमिकों को वैध पहचान पत्र होने के बावजूद जिला छोड़ने के लिए मजबूर किया. उन्होंने इसे असंवैधानिक करार देते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. मोइत्रा ने एक्स पर एक पोस्ट में नयागढ़ की पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस सुश्री का ध्यान आकर्षित करते हुए दावा किया कि ओडागांव पुलिस थाना प्रभारी ने चार बंगाली प्रवासियों को जिला छोड़ने का निर्देश दिया था. ये सभी प्रवासी वास्तविक भारतीय नागरिक हैं और इनके पास पूरे कागजात हैं. कृष्णनगर की सांसद ने कहा : मकान मालिक पर दबाव डाल कर उन्हें बाहर निकाल दिया गया, गिरफ्तारी की धमकी दी गयी. मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक द्वारा मजदूरों का सत्यापन करने के बावजूद यह कदम उठाया गया. यह गैरकानूनी है और हमारे संविधान का उल्लंघन है. मैं आपको अदालत ले जा रही हूं, इसलिए तैयार रहिये. तृणमूल कांग्रेस ने पहले ओडिशा पुलिस पर बंगाली भाषी मजदूरों को मनमाने ढंग से हिरासत में लेने और परेशान करने का आरोप लगाया था. ओडिशा ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था. नयागढ़ जिला पुलिस ने अभी तक सांसद मोइत्रा के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




