कोलकाता के लोग आज से कर सकेंगे संपत्ति कर का ऑनलाइन भुगतान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बता दें कि सिस्टम को अपडेट किये जाने की वजह से दुर्गा पूजा की धुट्टी के दौरान पांच से 19 अक्तूबर तक निगम ने दो सप्ताह तक संपत्ति कर की वसूली बंद रखने का निर्णय लिया था.

विज्ञापन

कोलकाता. महानगर के लोग शनिवार से संपत्ति कर का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे. कोलकाता नगर निगम की ओर से यह जानकारी दी गयी है. बता दें कि सिस्टम को अपडेट किये जाने की वजह से दुर्गा पूजा की धुट्टी के दौरान पांच से 19 अक्तूबर तक निगम ने दो सप्ताह तक संपत्ति कर की वसूली बंद रखने का निर्णय लिया था. पूजा की छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन सिस्टम में बदलाव किये गये हैं. बता दें कि निगम में सात से 18 अक्तूबर तक अवकाश था. इस अवधी में ऑनलाइन सिस्टम में कुछ अपडेट सह अन्य तकनीकी कार्य किये गये. इस संबंध में निगम द्वारा पहले ही एक अधिसूचना जारी की गयी थी, जिसमें बताया गया है कि पांच से 19 अक्तूबर तक सिस्टम को अपडेट किया जायेगा. इसलिए ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की व्यवस्था बंद रहेगी. 20 अक्तूबर से यह व्यवस्था बहाल हो जायेगी. पर एक दिन पहले यानी शनिवार से ही इस सेवा को बहाल कर दिया जाने की जानकारी निगम की ओर से दी गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola