West Bengal : मनोज पंत बने नए मुख्य सचिव, बीपी गोपालिका को नहीं मिला दूसरा एक्सटेंशन

Updated at : 31 Aug 2024 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : मनोज पंत बने नए मुख्य सचिव, बीपी गोपालिका को नहीं मिला दूसरा एक्सटेंशन

West Bengal : राज्य सरकार ने केंद्र से और तीन महीने का एक्सटेंशन मांगा था लेकिन केन्द्र की ओर से मंजूरी नहीं मिली. मंजूरी नहीं मिलने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मनोज पंत को नया मुख्य सचिव चुना है.

विज्ञापन

West Bengal : राज्य के नए मुख्य सचिव मनोज पंत बनाये गये हैं. शनिवार को नबान्न द्वारा जारी अधिसूचना के जरिए मनोज पंत के नाम की घोषणा की गई है. आज से उन्होंने पदभार भी संभाल लिया है. गौरतलब है कि मुख्य सचिव बीपी गोपालिका का तीन महीनों का एक्सटेंशन आज पूरा हो गया था. राज्य सरकार ने केंद्र से और तीन महीने का एक्सटेंशन मांगा था लेकिन केन्द्र की ओर से मंजूरी नहीं मिली. मंजूरी नहीं मिलने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मनोज पंत को नया मुख्य सचिव चुना है.

मनोज पंत के लिये बंगाल की स्थिति से निपटना बड़ी चुनौती

मुख्य सचिव के रूप में गोपालिक का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो गया था. मनोज पंत ऐसे समय में राज्य के मुख्य सचिव का पद संभाल रहे हैं जब राज्य सामाजिक अशांति से गुजर रहा है. उनके प्रभाव राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों पर भी पड़ा है. प्रशासनिक हलके में कई लोगों का मानना ​​है कि इस स्थिति से निपटना इस वक्त मनोज के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.

Also Read : Kolkata Doctor Murder : अन्नपूर्णा देवी ने ममता बनर्जी पर किया पलटवार कहा, केंद्रीय कानून को सख्ती से करें पालन

24 घंटे के अंदर ही मनोज को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर कुछ बदलाव किये. 24 घंटे के अंदर ही मनोज को बड़ी जिम्मेदारी दे दी गई.शुक्रवार को नबन्ना में कई अन्य आफिसरों की भी जिम्मेदारियां बदली गईं. वित्त विभाग के सचिव पद पर मनोज की जगह प्रभातकुमार मिश्रा को लाया गया. प्रभातकुमार सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सचिव थे. मनोज को सिंचाई विभाग के सचिव का पदभार सौंपा गया. हालांकि, 24 घंटे के अंदर ही उन्हें मुख्य सचिव बना दिया गया. अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर की अधिकारी रोशनी सेन इतने लंबे समय तक मत्स्य विभाग की सचिव थीं. उन्हें जल संसाधन विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

Also Read : Mamata Banerjee : पीएम मोदी का नहीं आया जवाब, ममता बनर्जी ने फिर लिखा पत्र, रखी ये मांग

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola