सुब्रत ने की अनुब्रत व काजल शेख को लेकर अलग बैठक
Published by :BIJAY KUMAR
Published at :14 Jun 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन

अगले ही वर्ष राज्य में विधानसभा चुनाव होनेवाला है. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है. शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने 21 जुलाई को तृणमूल की ‘शहीद दिवस’ की रैली को लेकर नेताओं के साथ भवानीपुर में अहम बैठक की. इसी, दिन बक्शी व पार्टी के अन्य कुछ वरिष्ठ नेताओं बीरभूम के धाकड़ नेता माने जाने वाले अनुब्रत मंडल व काजल शेख के साथ अलग से बैठक की.
विज्ञापन
कोलकाता.
अगले ही वर्ष राज्य में विधानसभा चुनाव होनेवाला है. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है. शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने 21 जुलाई को तृणमूल की ‘शहीद दिवस’ की रैली को लेकर नेताओं के साथ भवानीपुर में अहम बैठक की. इसी, दिन बक्शी व पार्टी के अन्य कुछ वरिष्ठ नेताओं बीरभूम के धाकड़ नेता माने जाने वाले अनुब्रत मंडल व काजल शेख के साथ अलग से बैठक की. सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने दोनों ही नेताओं को निर्देश दिया है कि वे मतभेद और व्यक्तिगत हितों को अलग रखकर पार्टी के लिए मिलकर काम करें और बीरभूम में तृणमूल की सांगठनिक स्थिति और मजबूत करने की कोशिश करें. दोनों को साथ मिलकर काम करने को भी कहा गया है. बैठक में उन्हें एक-दूसरे के बीच टकराव कम करने की भी हिदायत दी गयी. यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि यदि बीरभूम में तृणमूल नेताओं के टकराव का असर चुनाव में पार्टी के नतीजों पर पड़ता है, तो इसे पार्टी स्वीकार नहीं करेगी. कुछ दिनों पहले ही मंडल की ऑडियो क्लिप (जिसकी सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर ने नहीं की है) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. मंडल पर आरोप लगे थे कि उन्होंने एक पुलिस अधिकारी से फोन पर अमर्यादित तरीके से बात की. बताया जा रहा है कि तृणमूल नेतृत्व ने ऐसे आचरण को लेकर मंडल को चेतावनी दी है, ताकि वह ऐसा फिर नहीं करें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




