नये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत को उमड़े पार्टी कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोकसभा चुनाव के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अधीर रंजन चौधरी के हटने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था

विज्ञापन

कोलकाता. लोकसभा चुनाव के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अधीर रंजन चौधरी के हटने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था. बीती रात कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश की कमान शुभंकर सरकार को सौंप दी. जिम्मेवारी मिलते ही शुभंकर सरकार जैसे ही विधान भवन पहुंचे वहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया. नयी जिम्मेवारी मिलते ही प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य भी शुभंकर को बधाई देने पहुंचे. शुभंकर को बधाई देने के लिए कांग्रेसी नेताओं का तांता लगा रहा. दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद से लेकर सेंट्रल कोलकाता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुमन पाल समेत अन्य नेता विधान भवन में नये अध्यक्ष का स्वागत करते नजर आये. कांग्रेस के शाखा संगठन के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ इंटक के नेता अधिवक्ता अजितेष पांड़े समेत हावड़ा जिला के पूर्व उपाध्यक्ष जोगेंद्र यादव, पूर्व पार्षद देवाशीष बोस के अलावा कोलकाता के आसपास के जिलों के कांग्रेस नेताओं की भीड़ विधान भवन में उमड़ पड़ी. लोग फूलों का गुलदस्ता, बुके, शाॅल, अंग वस्त्र पहना कर नये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत करते नजर आये.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola