गंगा बनेगी देश के विकास की नयी धारा

Updated at : 11 Mar 2026 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
गंगा बनेगी देश के विकास की नयी धारा

केंद्र सरकार ने कोलकाता से वाराणसी तक जलमार्ग का विकास किया था. इसके बाद इस जलमार्ग का विस्तार प्रयागराज तक किया गया. अब गंगा नदी के इस जलमार्ग का विस्तार कानपुर तक करने की योजना बनायी गयी है, जिसके तहत पवित्र नदी गंगा अब देश के विकास की नयी धारा बनने जा रही है.

विज्ञापन

कोलकाता.

केंद्र सरकार ने कोलकाता से वाराणसी तक जलमार्ग का विकास किया था. इसके बाद इस जलमार्ग का विस्तार प्रयागराज तक किया गया. अब गंगा नदी के इस जलमार्ग का विस्तार कानपुर तक करने की योजना बनायी गयी है, जिसके तहत पवित्र नदी गंगा अब देश के विकास की नयी धारा बनने जा रही है.

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय से इस महत्वाकांक्षी योजना को आगे बढ़ाने के लिए हरी झंडी मिल गयी है और अब इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. जलमार्ग शुरू होने के बाद माल ढुलाई की लागत में काफी कमी आने की उम्मीद है. विशेषज्ञों के अनुसार, जलमार्ग से कार्गो परिवहन सड़क और रेल मार्ग की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत तक सस्ता होगा. इससे वस्तुओं की कीमतों में कमी आयेगी और आम लोगों को महंगाई से राहत मिलने की संभावना है. इससे समय और लागत, दोनों की बचत होगी. जलमार्ग के जरिये माल की तेज और किफायती आवाजाही संभव होगी, जिससे व्यापार को भी काफी लाभ मिलेगा.

परियोजना को सफल बनाने के लिए तकनीकी अध्ययन पर विशेष ध्यान

परियोजना को सफल बनाने के लिए सरकार तकनीकी अध्ययन पर भी विशेष ध्यान दे रही है. इसके लिए आइआइटी कानपुर के विशेषज्ञों से सर्वे और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं पर विचार-विमर्श किया जायेगा. विशेषज्ञ गंगा नदी की गहराई, जलस्तर और यातायात के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तृत अध्ययन करेंगे. इस परियोजना के तहत राष्ट्रीय अंतर्देशीय नेविगेशन संस्थान की एक शाखा स्थापित करने की योजना है. यहां हर साल लगभग दो हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसमें इंजन ड्राइवर, जहाज निर्माण कारीगर और कार्गो हैंडलिंग विशेषज्ञ जैसे कौशल शामिल होंगे, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. केंद्र सरकार जलमार्ग परियोजना के साथ जल पर्यटन को भी बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है.

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola