अस्पताल में महिला से अश्लील हरकत, वार्ड ब्वॉय गिरफ्तार

बीमार बच्चे के पास सोयी महिला के कपड़े उतारते हुए बना रहा था वीडियो
बीमार बच्चे के पास सोयी महिला के कपड़े उतारते हुए बना रहा था वीडियो कोलकाता. आरजी कर की घटना को लेकर राज्यभर में आंदोलन जारी है. इसी बीच महानगर में बच्चों के एक अस्पताल में एक वार्ड ब्वॉय पर एक महिला से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वह दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर स्थित सुभाषग्राम का निवासी है. पुलिस के मुताबिक, 26 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह अलीपुर के गोपालनगर की रहने वाली है. उसका बच्चा करया स्थित बच्चों के एक अस्पताल में भर्ती है. शनिवार रात को वह अस्पताल की पहली मंजिल पर अपने बीमार बच्चे के पास सो रही थी. अचानक उसे महसूस हुआ कि कोई उसके कपड़े खोल रहा है. नींद खुली, तो पाया कि अस्पताल का एक वार्ड ब्वॉय ऐसी हरकत कर रहा था. साथ ही वह वीडियो भी बना रहा था. यह देख महिला चीखने-चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुनकर वहां भीड़ जमा हो गयी. यह देख वार्ड ब्वॉय वहां से भाग गया. फिर अस्पताल की तरफ से करया थाने को घटना की जानकारी दी गयी. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वार्ड ब्वाॅय के खिलाफ शिकायत दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया. उधर, अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज के परिजनों का आरोप है कि आरजी कर की घटना के बाद अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे थे. एक अस्पताल में फिर ऐसी घटना ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




