पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प, एक की पीट-पीटकर हत्या

Published by : SANDIP TIWARI Updated At : 19 Dec 2025 1:11 AM

विज्ञापन

दक्षिण 24 परगना जिले के फलता थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के फलता थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान अहमद अली के रूप में हुई है. सूत्रों के अनुसार, फलता थाना अंतर्गत गोपालपुर इलाके में गुरुवार सुबह अहमद अली और उसके पड़ोसी अकबर खान के परिवार के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस शुरू हुई. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अकबर खान के परिवार के लोगों ने अहमद अली के सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही फलता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डायमंड हार्बर पुलिस मॉर्चरी भेज दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लायी जा सके. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अशांति को रोका जा सके. पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक अहमद अली का पूर्व में आपराधिक गतिविधियों से जुड़ाव रहा है. हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANDIP TIWARI

लेखक के बारे में

By SANDIP TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola