सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

वाहनों की लंबी कतार लग गयी और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

विज्ञापन

यातायात हुआ प्रभावित खड़गपुर/झाड़ग्राम. झाड़ग्राम जिले में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. झाड़ग्राम ब्लॉक के खारांगडांगा से कोन्याडोबा गांव तक जाने वाली जर्जर सड़क के विरोध में चार गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर झाड़ग्राम-दहीजुड़ी नंबर-5 राज्य सड़क को जाम कर दिया. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चुनाव घोषित होने से पहले ही चुनाव बहिष्कार की हुंकार भर दी. सड़क जाम के कारण इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा. वाहनों की लंबी कतार लग गयी और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है, जिससे रोजाना आवाजाही में परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार प्रशासन को लिखित और मौखिक रूप से सड़क मरम्मत की मांग की गयी, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी. उनका आरोप है कि सड़क की स्थिति सुधरने के बजाय दिन-प्रतिदिन और बिगड़ती जा रही है. इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतर आये और विरोध प्रदर्शन शुरू किया. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जायेगा तथा चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा. सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई और यातायात बहाल किया गया.

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola