महिला से यौन शोषण की कोशिश, ग्रामीणों ने पीटा

चिकित्सा करने के नाम पर एक महिला का यौन शोषण करने की कोशिश करनेवाले आरोपी को लोगों पीटा
हुगली. चिकित्सा करने के नाम पर एक महिला का यौन शोषण करने की कोशिश करनेवाले आरोपी को लोगों पीटा और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार, धमसा इलाके की रहनेवाली महिला कुछ दिनों से एसएसकेएम में इलाज करा रही थी. एसएसकेएम के चिकित्सक ने कुछ दवाइयां लेने की सलाह दी, लेकिन दवाइयों के सेवन के तरीके को जानने के लिए महिला धमसा इलाके के एक डॉक्टर से संपर्क किया. आरोप है कि चिकित्सक ने उसे अपने क्लिनिक पर बुलाया और यौन शोषण की कोशिश की. वहां से भाग कर महिला ने ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया. इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










