धनखड़ से फोन पर बात करेंगे विस अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
धनखड़ से फोन पर बात करेंगे विस अध्यक्ष

जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद देश में राजनीति गरमायी हुई है.

विज्ञापन

कोलकाता. जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद देश में राजनीति गरमायी हुई है. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंपा दिया है, लेकिन कांग्रेस आरोप लगा रही है कि परदे के पीछे कुछ और किस्सा चल रहा है, पर पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफा के पीछे किसी तरह की साजिश को मानने से साफ इनकार किया है. उन्होंने कहा कि श्री धनखड़ ने अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है. उन्होंने विधानसभा में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि वह श्री धनखड़ से बात करेंगे और उनकी सेहत की जानकारी लेंगे. श्री बनर्जी ने कहा कि वह धनखड़ के इस्तीफे के पीछे किसी तरह की साजिश फिलहाल नहीं देख रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola