ePaper

अगले शुक्रवार को पीड़िता कोर्ट में दर्ज करा सकती है बयान

Updated at : 17 Jul 2025 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
अगले शुक्रवार को पीड़िता कोर्ट में दर्ज करा सकती है बयान

हरिदेवपुर थाना क्षेत्र में स्थित आइआइएम जोका के हॉस्टल में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में पीड़िता का गोपनीय बयान दर्ज करने की तिथि अगला शुक्रवार तय की गयी है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

हरिदेवपुर थाना क्षेत्र में स्थित आइआइएम जोका के हॉस्टल में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में पीड़िता का गोपनीय बयान दर्ज करने की तिथि अगला शुक्रवार तय की गयी है. पुलिस ने पीड़िता का गोपनीय बयान और मेडिकल-लीगल जांच कराने का अनुरोध किया था.

सरकारी वकील ने कहा कि इस घटना के बाद पीड़िता मानसिक रूप से भयावह तरीके से डरी हुई है, इसलिए पीड़िता को अब तक अदालत में बयान दर्ज कराने के लिए ला पाना संभव नहीं हो सका है.

आरोपी के वकील सुब्रत सरदार ने कहा कि देर होने पर भी गोपनीय बयान दर्ज करने में कोई हर्ज नहीं है, लेकिन अगर मेडिकल-लीगल जांच की जरूरत पड़ी तो दिक्कत हो सकती है. जिसके बाद अदालत ने पीड़िता के बयान दर्ज कराने की तिथि आगामी शुक्रवार को तय की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola