उम्मीदवार बदलने की मांग पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा

Published by : BIJAY KUMAR Updated At : 21 Mar 2026 9:58 PM

विज्ञापन

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रामाप्रसाद गिरि को बदलने की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खड़गपुर शहर के कौशल्या मोड़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की.

विज्ञापन

खड़गपुर.

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रामाप्रसाद गिरि को बदलने की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खड़गपुर शहर के कौशल्या मोड़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की. घटना के दौरान कुछ समय के लिए कार्यालय में तनावपूर्ण और उत्तेजित माहौल बन गया. बताया गया है कि भाजपा ने नारायणगढ़ विधानसभा सीट से रामाप्रसाद गिरि को उम्मीदवार घोषित किया है. इस फैसले से नाराज स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उम्मीदवार चयन से पहले स्थानीय नेताओं से कोई चर्चा नहीं की गयी. कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि पूर्व में भी रामाप्रसाद गिरि को चुनावी टिकट दिया गया था, लेकिन उस समय पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था. इसी कारण इस बार उन्हें हटाकर किसी स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाये जाने की मांग उठाई जा रही है. हंगामे की सूचना मिलने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद माहौल सामान्य हुआ. इस मामले में भाजपा नेताओं ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. तृणमूल का कहना है कि मारपीट, तोड़फोड़ और आपसी विवाद भाजपा की कार्यशैली का हिस्सा बन चुके हैं. पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग खुद एकजुट नहीं रह सकते, वे तृणमूल को तोड़ने की बात करते हैं, जो वर्तमान परिस्थितियों में हास्यास्पद प्रतीत होता है.

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola