प्रेमी की संदिग्ध मौत पर बवाल, प्रेमिका की पिटाई

Updated:
विज्ञापन
प्रेमी की संदिग्ध मौत पर बवाल, प्रेमिका की पिटाई

ढोलाहाट में फंदे से लटका मिला प्रवासी श्रमिक

विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस, जांच शुरू डायमंड हार्बर. दक्षिण 24 परगना के ढोलाहाट इलाके में एक प्रवासी श्रमिक की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया. स्थानीय लोगों ने मृतक की प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसे पकड़कर पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया. जानकारी के अनुसार, बापन दास (38) नयी दिल्ली में प्रवासी श्रमिक के रूप में काम करता था. वहीं रहने के दौरान उसकी उम्र में लगभग 10 वर्ष बड़ी एक महिला से संबंध बन गये थे. आरोप है कि बापन ने गांव में उक्त महिला के लिए अलग घर की व्यवस्था कर रखी थी और वह बीच-बीच में पत्नी और बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहता था. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, शनिवार रात शिव चतुर्दशी मेले से लौटने के बाद बापन और महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद बढ़ने पर मारपीट की भी बात सामने आयी है. कुछ देर बाद जब बापन के भांजे और भांजी घर पहुंचे तो उन्होंने उसे फंदे से लटका पाया. यह देख वे शोर मचाने लगे. इसी दौरान महिला मौके से फरार हो गयी. घटना की खबर फैलते ही इलाके में उत्तेजना फैल गयी. स्थानीय लोगों ने ढोलाहाट पंचानन बाजार के पास से महिला को पकड़ लिया और उस पर बापन की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी. सूचना पाकर ढोलाहाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से बचाकर थाने ले गयी. महिला का दावा है कि बापन ने आत्महत्या की है और उसने किसी प्रकार की हत्या नहीं की. वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले हत्या की गयी और बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को लटका दिया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा. स्थिति को देखते हुए इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है.

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola