ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी में दो और गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी में दो और गिरफ्तार

ऑनलाइन निवेश का लालच देकर एक व्यक्ति से 98 लाख रुपये ऐंठने के एक मामले में पुलिस ने गिरोह के दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. ऑनलाइन निवेश का लालच देकर एक व्यक्ति से 98 लाख रुपये ऐंठने के एक मामले में पुलिस ने गिरोह के दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों में अरित्र साहा और अरिजीत गांगुली शामिल हैं. आरोप है कि वर्ष 2024 में शेक्सपीयर सरणी थाने में पीड़ित ने शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में बताया गया था कि ऑनलाइन निवेश करने पर मोटी रकम मिलेंगे. इस झांसे में आकर पीड़ित ने 98 लाख रुपये निवेश कर दिया. इसके बाद रुपये न मिलने पर इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने जांच शुरू कर पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. उनसे पूछताछ के बाद अरित्र साहा और अरिंदम गांगुली को गिरफ्तार किया गया. सरकारी वकील ने अदालत में कहा कि गिरफ्तार दोनों आरोपी धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के लिए नकली अकाउंट बनाते थे. उन अकाउंट में धोखाधड़ी की रकम को ट्रांसफर कर रुपये निकाले जाते थे. अदालत ने 27 फरवरी तक पुलिस हिरासत में आरोपियों को भेजे जाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola