न्यूटाउन : श्रमिकों के दो गुटों में झड़प व आगजनी, सात घायल

Updated:
विज्ञापन
न्यूटाउन : श्रमिकों के दो गुटों में झड़प व आगजनी, सात घायल

विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत न्यू टाउन के कदमपुकुर इलाके में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के चल रहे कार्य में श्रमिकों के दो गुटों में रविवार रात जमकर मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

आगजनी में 10 अस्थायी झोपड़ियां जलीं

संवाददाता, कोलकाता

विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत न्यू टाउन के कदमपुकुर इलाके में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के चल रहे कार्य में श्रमिकों के दो गुटों में रविवार रात जमकर मारपीट हो गयी. इस दौरान श्रमिकों के बने अस्थायी टीन शेड में भी आगजनी की गयी. इसमें करीब 10 अस्थायी झोपड़ियां जलकर खाक हो गयीं. खबर पाकर मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची थीं. मौके पर टेक्नोसिटी थाने की पुलिस भी पहुंची थी. लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. मारपीट की घटना में सात श्रमिक घायल हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, उक्त इलाके में मेट्रो का काम चल रहा है. कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़े दो अलग-अलग ठेकेदारों के श्रमिक वहां काम कर रहे है. बताया जाता है कि प्रताप और बुलेट नामक दो ठेकेदारों के गुट में पहले से तनाव चल रहा था. रविवार को छुट्टी के दिन एक समूह के कमरे में पार्टी चल रही थी, उसी दौरान विवाद हुआ. अचानक किसी बात को लेकर दोनों गुटों में विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि कुछ श्रमिक नशे की हालत में थे. मारपीट में एक दूसरे को रॉड और बेलचा से हमला किये गये. दोनों तरफ के लोग घायल हुए हैं. इनमें दो लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं. मारपीट के दौरान ही श्रमिकों के ही बने टीम के शेड में आग लगा दी गयी. घायल श्रमिक मंगरू मंडल ने बताया कि अचानक दूसरे समूह के लोग उन पर टूट पड़े थे. उनके चेहरे पर बेलचे से हमला कर दिया गया. वहीं अली अहमद अंसारी नामक एक श्रमिक ने आरोप लगाया कि झड़प के बाद उनके रहने के कमरे में आग लगा दी गयी थी, जिससे उनका सारा सामान जल गया. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Akhilesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Akhilesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola