गहने व नकदी चोरी की घटना में दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
गहने व नकदी चोरी की घटना में दो गिरफ्तार

पकड़े गये आरोपियों के नाम तापस दे (35) एवं बुबाई धर (43) बताये गये हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. उल्टाडांगा थाना क्षेत्र में स्थित उल्टाडांगा रोड के सीआइटी स्कीम में एक अपार्टमेंट में रहनेवाले शुभम बजाज नामक व्यक्ति के घर से 1.25 करोड़ रुपये की लूटपाट की घटना की जांच करते हुए लालबाजार के एंटी बग्लरी विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम तापस दे (35) एवं बुबाई धर (43) बताये गये हैं. दोनों को मानिकतला थानाक्षेत्र में स्थित बागमारी रोड से गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करने पर दोनों को 20 जून तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि दोनों से पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी तापस दे के बयान के आधार पर चोरी हुए सभी सोने एवं हीरे के जेवरात को एक गुप्त ठिकाने से जब्त कर लिया गया है. दोनों से पूछताछ कर घर से चुराये गये दो लाख रुपये बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola