ePaper

राज्यपाल से सीएम की टिप्पणी को लेकर हस्तक्षेप का अनुरोध

Updated at : 20 Jan 2026 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यपाल से सीएम की टिप्पणी को लेकर हस्तक्षेप का अनुरोध

सेना की पूर्वी कमान ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस आरोप के संबंध में राज्यपाल सीवी आनंद बोस से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है कि एक वरिष्ठ सेना अधिकारी फोर्ट विलियम स्थित कमांड बेस का उपयोग कर रहे थे और भाजपा के इशारे पर एसआइआर कवायद पर काम कर रहे थे.

विज्ञापन

कोलकाता

. सेना की पूर्वी कमान ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस आरोप के संबंध में राज्यपाल सीवी आनंद बोस से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है कि एक वरिष्ठ सेना अधिकारी फोर्ट विलियम स्थित कमांड बेस का उपयोग कर रहे थे और भाजपा के इशारे पर एसआइआर कवायद पर काम कर रहे थे. लोक भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कमांड मुख्यालय फोर्ट विलियम से सेना के दो जनरल ने पिछले सप्ताह राज्यपाल बोस से मुलाकात की और एक पत्र सौंपा, जिसमें कथित तौर पर सुश्री बनर्जी के दावों पर आपत्ति जतायी गयी थी. हालांकि, मुलाकात में क्या हुआ, इसका विवरण तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका. लेकिन लोक भवन के अधिकारी ने कहा कि बोस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इसे केंद्र के सक्षम अधिकारियों के ध्यान में लाया है.अधिकारी ने बताया : ऐसा माना जा रहा है कि सेना के अधिकारियों ने राज्यपाल से बात की है और उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है.

क्या है मामला : मुख्यमंत्री की हालिया टिप्पणियों से सेना नाराज है, जिनमें उन्होंने कहा था कि फोर्ट विलियम में तैनात रहते हुए सेना का एक कमांडेंट भाजपा के लिए काम कर रहा था. संबंधित अधिकारी की पहचान के बारे में और अधिक जानकारी दिये बिना मुख्यमंत्री ने 13 जनवरी को दावा किया था कि राज्य में मतदाता सूचियों के विवादास्पद विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के मद्देनजर सेना के कमांडेंट कमांड बेस का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कर रहे थे. सुश्री बनर्जी ने राज्य सचिवालय से एक प्रेस वार्ता में कहा था : मुझे जानकारी मिली है कि फोर्ट विलियम में तैनात एक कमांडेंट भाजपा को समर्थन देने के लिए एसआइआर में काम कर रहा है.

अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह लोक भवन में हुई बैठक के बाद यह समझा जाता है कि राज्यपाल ने इस संबंध में रक्षा मंत्रालय से संपर्क किया है और मामले की गंभीरता को उनके संज्ञान में लाया है. राज्यपाल से पहले जब मुख्यमंत्री की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया मांगी गयी, तो उन्होंने कहा था : मुझे पहले खुद यह सत्यापित करने दीजिये कि उन्होंने क्या कहा है. यदि इससे किसी संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन होता है, तो मैं निश्चित रूप से हस्तक्षेप करूंगा.

सेना ने की राज्यपाल के साथ बैठक की पुष्टि : संपर्क करने पर फोर्ट विलियम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि बैठक लोक भवन में हुई थी. अधिकारी ने कहा : हमारे दो अधिकारियों ने हाल में मुख्यमंत्री द्वारा की गयी टिप्पणियों के संबंध में राज्यपाल से मुलाकात की. उन्होंने राज्यपाल से इस मुद्दे पर चर्चा की, जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस मामले को देखेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola