मोबाइल छीनकर बाइक से भागने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किये गये

Updated:
विज्ञापन
मोबाइल छीनकर बाइक से भागने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किये गये

पकड़े गये आरोपियों के नाम मोहम्मद ताज (21) और मोहम्मद फरदीन (20) बताये गये हैं.

विज्ञापन

इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की मदद से पुलिस ने किया अरेस्ट कोलकाता. बड़ाबाजार के विभिन्न इलाकों में राहगीरों से मोबाइल फोन छीनने वाले एक सक्रिय गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम मोहम्मद ताज (21) और मोहम्मद फरदीन (20) बताये गये हैं. इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गयी बाइक और चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि गत 14 फरवरी को देर रात करीब 12.30 बजे उत्तर 24 परगना के खड़दह इलाके के निवासी कृष्ण देव राय (41) बड़ाबाजार के स्ट्रैंड रोड के पास खड़े थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां आये और पलक झपकते ही कृष्ण देव राय के हाथ से सफेद रंग की सैमसंग ए-35 मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गये. पीड़ित की शिकायत पर बड़ाबाजार थाने की पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की जांच कर संदिग्ध बाइक की पहचान की. इसके बाद खुफिया सूचना के आधार पर इंटाली और टेंगरा इलाके में छापेमारी की. पुलिस ने सबसे पहले मोहम्मद ताज (21) को धर दबोचा. ताज से कड़ी पूछताछ के बाद उसके साथी मोहम्मद फरदीन (20) को भी टेंगरा के डीसी दे रोड से गिरफ्तार कर लिया गया.आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पोस्ता इलाके से अपराध में इस्तेमाल की गयी काले रंग की पल्सर बाइक जब्त कर ली. इसके साथ ही टेंगरा इलाके से पीड़ित का कीमती मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. पुलिस अब इन दोनों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे शहर में हुई अन्य छिनतई की घटनाओं में भी शामिल थे?

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola