ePaper

ट्रक ने दुकान और साइकिल सवार को मारी टक्कर, दो लोग जख्मी

Updated at : 11 Oct 2025 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने दुकान और साइकिल सवार को मारी टक्कर, दो लोग जख्मी

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना के जयंतीपुर इलाके में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान और साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे दो लोग जख्मी हो गये.

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना के जयंतीपुर इलाके में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान और साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे दो लोग जख्मी हो गये. पुलिस के अनुसार, ट्रक की गति अत्यधिक थी और चालक एवं खलासी शराब के नशे में थे. ट्रक ने पहले दुकान को टक्कर मारी, जिससे दुकान का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसके बाद साइकिल सवार को टक्कर लगी. घटना के बाद इलाके के उत्तेजित लोगों ने चालक और खलासी को पकड़कर पेड़ से बांधकर पीटा और सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य किया. घायलों को अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने ट्रक जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले जाया. पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola