बीएलओ को फॉर्म जमा करने से रोक रहे तृणमूल कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन
बीएलओ को फॉर्म जमा करने से रोक रहे तृणमूल कार्यकर्ता

घटना के विरोध में भाजपा का जगदल में प्रदर्शन

विज्ञापन

घटना के विरोध में भाजपा का जगदल में प्रदर्शन जगदल. मंगलवार सुबह जगद्दल विधानसभा के श्यामनगर बीएलओ ऑफिस के सामने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और डेपुटेशन दिया. कुछ देर विरोध करने के बाद डेपुटेशन बीएलओ ऑफिस में जमा कर दिया गया. भाजपा नेता विप्लव घोष का आरोप था कि तृणमूल कांग्रेस बीएलओ अधिकारियों को धमकाकर उन्हें प्रभावित करना चाह रही है. तृणमूल पार्षद, बीएलओ अधिकारियों को एसआइआर फॉर्म जमा करने से रोक रहे हैं. चुनाव आयोग ने कहा है कि वे घर-घर जाकर फॉर्म जमा करें, लेकिन वे जमा नहीं कर रहे हैं. कुछ बीएलओ तृणमूल के लिए दलाली कर रहे हैं. अगर चुनाव आयोग द्वारा कार्रवाई नहीं की गयी तो भाजपा आम लोगों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sandip Tiwari

लेखक के बारे में

By Sandip Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola