उत्तर बंगाल के विकास में तृणमूल सिर्फ वादे करती है, निभाती नहीं : शमिक

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 13 Jan 2026 1:47 AM

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में शमिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के वादों के बावजूद राज्य के उत्तरी जिलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र की पहल का किया उल्लेख

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से बढ़ेगी कोलकाता-उत्तर बंगाल के बीच कनेक्टिविटी

कोलकाता. पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. इस सेवा से उत्तर बंगाल में कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा. प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में शमिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के वादों के बावजूद राज्य के उत्तरी जिलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उत्तरकन्या स्थित राज्य सचिवालय से कई घोषणाओं के बाद भी बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में कोई खास सुधार नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि इसके विपरीत 2014 से केंद्र की मोदी सरकार ने बिना भेदभाव सभी राज्यों में विकास को आगे बढ़ाया है और संघीय संरचना को मजबूत किया है. प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कोलकाता और कामाख्या के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा शुरू होने से उत्तरी बंगाल को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री 17 जनवरी को मालदा और कामाख्या के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायेंगे और उसी दिन एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. भट्टाचार्य ने कहा कि नया रेल लिंक दक्षिण बंगाल और उत्तरी बंगाल के प्रमुख शहरों (बालुरघाट, रायगंज, अलीपुरदुआर और मालदा) को जोड़कर निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी करेगा. उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी उल्लेख किया और कहा कि उत्तर बंगाल के भौगोलिक बाधाओं के कारण मरीजों को अक्सर लंबी और महंगी यात्राएं करनी पड़ती हैं. नये रेल संपर्क से आम लोगों और वंचित वर्ग के लिए स्वास्थ्य सेवा, रोजगार और यात्रा में सुविधा बढ़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola