बंगाल के आदिवासी राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान का जवाब देंगे : सुकांत

Updated:
विज्ञापन
बंगाल के आदिवासी राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान का जवाब देंगे : सुकांत

पुरुलिया में केंद्रीय मंत्री सुकांत ने की परिवर्तन संकल्प सभा

विज्ञापन

राष्ट्रपति का अपमान, भ्रष्टाचार और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार को घेरा

पुरुलिया. जिले के बांदुवान विधानसभा क्षेत्र स्थित मांगला फुटबॉल मैदान में आयोजित भाजपा की परिवर्तन संकल्प सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार ने तृणमूल कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर तृणमूल नेता अखिल गिरि की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बांदवान के तृणमूल विधायक और जिला अध्यक्ष राजीब लोचन को विरोध करना चाहिए था, लेकिन वह चुप रहे. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के आदिवासी अब इस अपमान का जवाब देंगे.

राष्ट्रपति पर टिप्पणी और आदिवासी मुद्दा

सुकांत मजूमदार ने कहा कि देश की आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गयी टिप्पणी से पूरे आदिवासी समाज का अपमान हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल के आदिवासी नेताओं ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली. उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने आदिवासियों को विधायक और सांसद बनाया है, जबकि तृणमूल ने सिर्फ इस्तेमाल किया.

भ्रष्टाचार, हिंसा और बुलडोजर की चेतावनी

सभा में सुकांत मजूमदार ने शौकत मोल्ला और आराबुल के बीच बमबाजी का हवाला देते हुए कहा कि तृणमूल के अंदरूनी संघर्ष अब खुलकर सामने आ गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर थानों के सामने पुलिस वाहन और बीच में पीला बुलडोजर दिखाई देगा. सरकारी जमीन पर कब्जा, अवैध निर्माण और जनता के पैसे की लूट पर कार्रवाई की जायेगी.

भतीजा, चुनाव आयोग और एसआइआर पर तंज

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे पर निशाना साधते हुए सुकांत मजूमदार ने कहा कि चुनाव आयोग से टकराने के बाद वे बौखलाए हुए हैं. उन्होंने एसआइआर को लेकर कहा कि यह प्रक्रिया 1952 से चल रही है और भारत के लोग ही तय करेंगे कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कौन बनेगा, न कि बांग्लादेशी.

स्थानीय विधायक पर आरोप और चुनावी दावा

स्थानीय विधायक राजीब लोचन शरण पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में भ्रष्टाचार हुआ है और जनता चुनाव में इसका जवाब देगी. उन्होंने दावा किया कि पुरुलिया जिले की नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी. साथ ही कहा कि भाजपा सरकार बनने पर लक्ष्मी भंडार योजना में वर्तमान राशि से 10 रुपये अधिक दिये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola