गहरे समुद्र में डूबा ट्रॉलर, 13 मछुआरे बचाये गये

Updated:
विज्ञापन
गहरे समुद्र में डूबा ट्रॉलर, 13 मछुआरे बचाये गये

गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान एक ट्रॉलर डूब गया, लेकिन उस पर सवार सभी 13 मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता. गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान एक ट्रॉलर डूब गया, लेकिन उस पर सवार सभी 13 मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया गया है. यह घटना शनिवार सुबह दक्षिण 24 परगना के नामाखाना इलाके में जंबू द्वीप के पास हुई. एफबी-शाकिला नामक ट्रॉलर नामखाना दस माइस लैंडिंग सेंटर से मछली पकड़ने के लिए गहरे समुद्र में गया था. तट से करीब 35 किलोमीटर दूर जाने पर समुद्र के तेज उफान के कारण ट्रॉलर अचानक डूब गया. ट्रॉलर में सवार 13 मछुआरों ने किसी तरह अपनी जान बचाने की कोशिश की. सौभाग्य से, पास से गुजर रहे एक अन्य मछुआरे के ट्रॉलर ने उन्हें देखा और सभी 13 मछुआरों को बाहर निकाल लिया. बचाये गये मछुआरों को अब नामाखाना तट पर लाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola