धोखाधड़ी : ट्रांसपोर्ट कंपनी का कर्मचारी हुआ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
धोखाधड़ी : ट्रांसपोर्ट कंपनी का कर्मचारी हुआ गिरफ्तार

दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी को तीन साल से चल रही आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी को तीन साल से चल रही आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम दीपक साव है. पुलिस के मुताबिक, वह कंपनी के लिए कैश कलेक्शन करने का काम करता था. आरोप है कि वह रुपये कंपनी में जमा करने की बजाय खुद के पास रख लेता था. बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 से वर्ष 2025 तक दीपक ने इस तरह करीब 10 लाख रुपये की रकम का गबन किया. कंपनी के मालिक दिवाकर सेन ने कई बार उससे संपर्क कर पैसे लौटाने को कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया. यह भी आरोप है कि दीपक ने इसी महीने पैसे लौटाने के बहाने दिवाकर को सोनारपुर बाजार के पास बुलाया और वहां कुछ लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया. इसके बाद पीड़ित ने सोनारपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने जांच शुरू कर दीपक को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को आरोपी को बारुईपुर अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दीपक ने गबन की गयी रकम कहां खर्च की या छिपाकर रखी है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस धोखाधड़ी में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola