दार्जिलिंग में टॉय ट्रेन सेवा आज से फिर होगी शुरू

भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से दो दिनों तक निलंबित रही लोकप्रिय दार्जिलिंग टॉय ट्रेन की सेवाएं गुरुवार को फिर से शुरू होंगी.
कोलकाता. भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से दो दिनों तक निलंबित रही लोकप्रिय दार्जिलिंग टॉय ट्रेन की सेवाएं गुरुवार को फिर से शुरू होंगी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मार्ग पर मुख्यतः तिनबत्ती और तिंधरिया स्टेशनों के बीच हुए मामूली भूस्खलन के बाद एहतियात के तौर पर न्यू जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच दो दिनों के लिए सेवाएं निलंबित कर दी गयी थीं. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) के निदेशक ऋषभ चौधरी ने बताया कि इस मार्ग पर सेवाएं गुरुवार को फिर से शुरू होंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




