ePaper

विधानसभा में मुख्यमंत्री के भाषणों पर तैयार होगी किताब

Updated at : 11 Jun 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा में मुख्यमंत्री के भाषणों पर तैयार होगी किताब

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा में दिये गये ऐतिहासिक और नीतिगत भाषणों का संकलन अब पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जायेगा. विधानसभा सूत्रों के अनुसार, इस पुस्तक का प्रारूप तैयार कर लिया गया है और मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इसे छपवाया जायेगा.

विज्ञापन

कोलकाता.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा में दिये गये ऐतिहासिक और नीतिगत भाषणों का संकलन अब पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जायेगा. विधानसभा सूत्रों के अनुसार, इस पुस्तक का प्रारूप तैयार कर लिया गया है और मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इसे छपवाया जायेगा.

यह पहल राज्य की विधानसभा पुस्तकालय समिति की ओर से की गयी है, जिसका उद्देश्य ममता बनर्जी के नेतृत्व में हुए सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक परिवर्तनों को भावी पीढ़ियों के लिए दस्तावेज के रूप में संरक्षित करना है. ममता बनर्जी 2011 से लेकर अब तक तीन बार मुख्यमंत्री बनी हैं और इस दौरान उन्होंने विधानसभा में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी है.

नीतियों व योजनाओं का उल्लेख

पुस्तक में मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में कन्याश्री, लक्खी भंडार, स्वास्थ्य साथी जैसी योजनाओं पर दिये गये भाषणों को विशेष रूप से शामिल किया गया है. इन योजनाओं ने राज्य की सामाजिक संरचना और महिला सशक्तीकरण में बड़ी भूमिका निभायी है.

विधानसभा के डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने कहा : ममता बनर्जी सिर्फ बंगाल की ही नहीं, देश की पहली निर्वाचित महिला मुख्यमंत्री हैं. उनके भाषण समकालीन राजनीति की दिशा और दशा को समझने में बेहद सहायक होंगे. यह पुस्तक शोधकर्ताओं, छात्रों और राजनीतिक विश्लेषकों के लिए एक अमूल्य स्रोत साबित होगी.

इससे पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ विधान चंद्र राय के भाषणों का संकलन किया गया था. अब ममता बनर्जी के भाषणों को पुस्तक रूप देने की योजना, उस परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

विस चुनाव से पहले प्रकाशन की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस पुस्तक को चुनाव से पहले प्रकाशित करने की योजना है, ताकि जनता और राजनीतिक विश्लेषक ममता बनर्जी के नेतृत्व में हुए कार्यों और नीतियों की झलक देख सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola