ePaper

पार्क स्ट्रीट से 4.50 लाख यूएस डॉलर के साथ तीन युवकों को पुलिस ने किया अरेस्ट

Updated at : 26 Feb 2026 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
पार्क स्ट्रीट से 4.50 लाख यूएस डॉलर के साथ तीन युवकों को पुलिस ने किया अरेस्ट

मंगलवार रात पार्क स्ट्रीट इलाके से पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

जब्त यूएस डॉलरों की भारतीय रुपये में कीमत लगभग चार करोड़ रुपये

कोलकाता. चुनाव से पहले महानगर से 4.50 लाख यूएस डॉलर के साथ पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से जब्त डॉलर की भारतीय मुद्रा में कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है. गिरफ्तार आरोपियों में सायन दास, मोहम्मद असद और फिरोज खान शामिल हैं. मंगलवार रात पार्क स्ट्रीट इलाके से पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार किया. इनमें एक बंगाल का और दो दूसरे राज्यों के निवासी बताये जा रहे हैं. मौजूदा समय में तीनों मुंबई में रहते थे. पुलिस ने बुधवार को उन्हें बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर तीनों को दो मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया है.

कैसे पकड़े गये दोनों

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार रात पार्क स्ट्रीट थानाक्षेत्र इलाके में पुलिस ने तीन लोगों को संदिग्ध तरीके से घूमते देखा. शक होने पर पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की. इसके बाद जांच करने वालों ने उनके पास मौजूद बैग देखना चाहा. जब उन्होंने उसे खोला, तो पुलिस अधिकारी हैरान रह गये. बैग के भीतर डॉलर के कई बंडल मौजूद थे. जब्त डॉलर 4.5 लाख बताये गये हैं. इन डॉलरों की भारतीय मुद्रा में वैल्यू करीब 4 करोड़ रुपये हैं, वे इतने मोटी रकम लेकर क्यों घूम रहे थे, कहां से लेकर आये थे, किसके हवाले करने वाले थे, इस बारे में तीनों से पूछताछ कर सटीक जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है.

युवकों का दावा, करेंसी एक्सचेंज दफ्तर से मुंबई ले जा रहे थे डॉलर

पुलिस सूत्र बताते हैं कि, पूछने पर गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे एक करेंसी एक्सचेंज ऑफिस में काम करते हैं. वहीं से वे यह डॉलर लेकर मुंबई लेकर जा रहे हैं. जब पुलिस अधिकारी इन डॉलर से जुड़े डॉक्यूमेंट्स देखना चाहे तो युवक कागजात नहीं दिखा सके. इसके बाद, पार्क स्ट्रीट थाने की पुलिस ने गैर-कानूनी तरीके से मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola